बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

योगी सरकार के मंत्री सुरेश राणा के गनर की मेरठ में गोली मारकर हत्या, सनसनी

  • January 28, 2020
  • 1 min read
योगी सरकार के मंत्री सुरेश राणा के गनर की मेरठ में गोली मारकर हत्या, सनसनी

मेरठ | मेरठ के मवाना क्षेत्र के एक गांव में छुट्टी पर आए सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही का शव गोली लगी हालत में गांव के बाहर जंगल में मिला। सिपाही की हत्या की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=qAaf_ICGBVw

मवाना थाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार निवासी आशीष कुमार (28 ) पुत्र संजीव सिंह 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इस समय सिपाही की शामली स्थित पुलिस लाइन में तैनाती थी। सिपाही प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा का गनर भी था। पुलिस के अनुसार आशीष की शादी दौराला थाना क्षेत्र के भराला निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी को लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आज मंगलवार को सिपाही का ससुराल पक्ष से तलाक को लेकर समझौता भी होना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है 22 लाख रुपये में समझौता तय भी हो चुका था।

https://www.youtube.com/watch?v=dmnbWObxJ7I

सिपाही छुट्टी लेकर अपने गांव में आया था, जहां घर से अपने खेत पर देवता पूजने गया था। इस बीच खेत में सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही की कनपटी पर गोली लगी हुई मिली है। चप्पल भी वहीं पर पड़ी मिली। हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर इंस्पेक्टर मवाना विनय कुमार आजाद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

https://www.youtube.com/watch?v=JCM-60xjf54

एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि रंजिश के चलते सिपाही की हत्या की गई है। सिपाही का आज तलाक का समझौता होना था, 22 लाख रुपये में समझौता तय भी हो चुका था। कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।