बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है सरकार: प्रियंका गांधी

  • December 22, 2021
  • 1 min read
मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है सरकार: प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन टैपिंग और ईडी-आईटी छापे की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि, वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, हालांकि, इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने’ के आरोपों का संज्ञान लिया है।

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने फोन टैपिंग और ईडी-आईटी छापे की घटनाओं को लेकर कहा कि, वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़ दीजिए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है? हालांकि, एएनआई के मुताबिक इस पूरे मामले में मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘सरकार द्वारा उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने’ के आरोपों का संज्ञान लिया है।

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में फोन टैपिंग का मामला काफी चर्चा में है। प्रियंका गांधी से पहले सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया था कि यूपी सरकार उनके फोन टैप करती है। सभी फोन कॉल्स को सुना जा रहा है। सपा कार्यालय के सारे फोन सुने जा रहे हैं. सीएम खुद शाम को कुछ रिकॉर्डिंग खुद सुन रहे हैं।