बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

बिहार में गुंडाराज : JNU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, घायल

  • February 5, 2020
  • 1 min read
बिहार में गुंडाराज : JNU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, घायल

पटना । जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक हमले में घायल हो गए हैं। बिहार के सुपौल में बुधवार को उनके काफिले पर पथराव किया गया जिसमें उनको चोटें आई हैं। घटना के समय सुपौल में एक रैली को संबोधित करने के बाद कन्हैया सहरसा की ओर जा रहे थे। पथराव में दो वाहनों के शीशे टूट गए।

https://youtu.be/r43Y4n0QE_A

शाम लगभग साढ़े पांच बजे सभा के बाद कन्हैया कुमार अपने काफिले के साथ सहरसा के लिए निकले थे। काफिले के आगे पीछे कड़ी सुरक्षा भी थी। शहर के सदर थाना के पास 25-30 की संख्या में खड़े युवक सीएए, एनआरसी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जैसे ही कन्हैया कुमार का वाहन आया, पहले कुछ लोगों ने काली स्याही फेंकी।

https://youtu.be/sUOVTWeJIJ8

काफिले में शामिल वाहनों के रुकते ही वहां जाम लग गया। पुलिस वाहनों को निकालने लगी। इसी बीच पीछे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर से जन मन गण यात्रा का रथ और एक अन्य वाहन का शीशा टूट गया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी वाहनों को निकाला गया।