
नई दिल्ली | कांग्रेस की नेत्री अलका लांबा के सपने में भगवान आये तो उन्होंने भगवान से कई सवाल दाग दिए | जी हाँ, अलका लांबा ने यह जानकारी खुद ट्वीट कर दी है | अलका लांबा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है |
अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि- भगवान मेरे सपने में आए, मैने पूछा भगवान क्या आप इंसान इंसान में भेदभाव करते हैं ? क्या प्यासे को पानी पिलाना, भूखे को रोटी खिलाना, किसी के घावों पर मलहम लगाना, आपके घर (मन्दिर) में उसकी मनाही है ? भगवान बोले वो मेरा घर कभी नहीं हो सकता, धर्म के ठेकदारों का अड्डा है, दूर रहो उस स्थान से।
अलका लांबा ने आगे ट्वीट किया कि- जला डालो – फूँक डालो – नफ़रत से भरी ज़हरीली ये दुनियां, डर और खौफ़ से भरी ये दुनियाँ, ये दुनियां अगर मिल भी जाए तो क्या है. बेहद दुःखद और चिंताजनक हालात बन रहे हैं मेरे महान देश में
अलका लांबा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि- महिलाएं इन संघी भाजपाइयों की नज़र में कुछ अधिक नहीं मात्र बच्चा जनने की एक मशीन हैं, जितने बच्चे जनेगीं उतना अधिक अच्छा और मुफ़्त चावल खाने को सरकार उन्हें देगी। संघी मुख्यमंत्री हटाओ, उत्तराखण्ड बचाओ।