बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
गोवा राष्ट्रीय समाज

दुखद : नही रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, देशभर में शोक की लहर

  • March 17, 2019
  • 1 min read
दुखद : नही रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, देशभर में शोक की लहर

नई दिल्ली । लंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज रविवार की शाम निधन हो गया। मनोहर पर्रिकर 63 साल के थे। पर्रिकर अग्नाशय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

https://youtu.be/P01j_arvEH8

गोवा सीएमओ ने आज शाम ट्वीट कर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत की हालत बेहद नाजुक होने की जानकारी दी थी। इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद पर्रिकर के निधन की खबर आई। पर्रिकर के निधन से पूरा देश शोकाकुल है।