बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश राजनीति

गौरखपुर : नगर अध्यक्ष ने गरियाया तो अखिलेश से सपा कार्यकर्ता ने माँगा न्याय

  • June 5, 2017
  • 1 min read
गौरखपुर : नगर अध्यक्ष ने गरियाया तो अखिलेश से सपा कार्यकर्ता ने माँगा न्याय
राशिद

गौरखपुर | समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनावों में मिली हार से भी सबक लेने को तैयार नहीं है | कार्यकर्ताओं के अपमान की खबरे सरकार में आम थीं लेकिन अब सपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को गरियाने पर उतर आये हैं | गौरखपुर में सपा के नगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम से कार्यकर्ता ने सवाल क्या किया उन्होंने कार्यकर्ता से गाली गलौच कर दी |

दरअसल सपा छात्र सभा में प्रदेश सचिव राशिद अंसारी सपा से गत डेढ़ दशक से जुड़े हैं | राशिद अंसारी ने अखिलेश यादव को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने सपा नगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम को महानगर कमेटी में पद देने के बाबत पूछा तो वो भड़क गए और गाली गलौच करने लगे | राशिद का आरोप है कि पिछड़ी जाति का होने के  चलते नगर अध्यक्ष ने उनको काफी भला बुरा कहा | राशिद अंसारी ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर न्याय माँगा है | राशिद अंसारी ने बताया कि नगर अध्यक्ष सक्रिय और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करते हैं | उन्होंने अखिलेश यादव से नगर अध्यक्ष को हटाने की भी मांग की |

अब सवाल यह है कि जब कार्यकर्ताओं से ही सपा नेता गालीगलौच करेंगे तो आमजन कैसे सपा से जुड़ेगा ?