बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन

गणेश चतुर्थी मनाने के लिए सलमान ने ‘टाइगर ज़िंदा है’ की शूटिंग रोकी

  • August 24, 2017
  • 1 min read
गणेश चतुर्थी मनाने के लिए सलमान ने ‘टाइगर ज़िंदा है’ की शूटिंग रोकी

मुंबई। सलमान ख़ान इनदिनों अपनी फ़िल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ की शूटिंग में बिजी हैं। फ़िल्म की शूटिंग अबु धाबी में चल रही है। इस बीच गुरुवार को सलमान शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई लौट आये हैं। बता दें कि सलमान वापस गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करने के लिए आये हैं!

गुरुवार को सलमान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। उनके साथ उनकी दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता भी थीं। गौरतलब है कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की धूम मचने वाली है। इसी महोत्सव का हिस्सा बनने सलमान मुंबई लौटे हैं।

सलमान पिछले कई साल से बांद्रा स्थित अपने घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में गणपति की स्थापना करते आ रहे हैं। लेकिन, इस बार ख़बर है कि सलमान के घर में गणपति की स्थापना नहीं होकर उनकी बहन अर्पिता के यहां होगी।

बता दें कि सलमान ख़ान की भगवान गणेश में अपार आस्था है। बहरहाल, एयरपोर्ट पर सलमान, अलविरा और अर्पिता के अलावा उनके भांजे आहिल भी नज़र आये।

गणेश चतुर्थी के बाद सलमान वापस अबु धाबी शूटिंग पर लौट जाएंगे। जहां तक बात फ़िल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ की है इस फ़िल्म में उनके साथ कटरीना कैफ़ भी हैं। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही यह फ़िल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।