बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

बुलंदशहर उपचुनाव : सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री, दिग्गज नेता किरनपाल सिंह BJP में शामिल, सपा-RLD गठबंधन को झटका

  • October 23, 2020
  • 1 min read
बुलंदशहर उपचुनाव : सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री, दिग्गज नेता किरनपाल सिंह BJP में शामिल, सपा-RLD गठबंधन को झटका

बुलंदशहर | उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कद्दावर नेता किरनपाल सिंह को अपने खेमे में शामिल कर सियासी गणित एकतरफा कर दिया है | प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे प्रो.किरनपाल सिंह को प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा में शामिल करने की घोषणा की। भाजपा का पटका पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष ने प्रो.किरनपाल सिंह का स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रो.किरनपाल सिंह का भाजपा में आने पर स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उपचुनाव के लिए जारी हुई स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मंत्री आजम खां का भी नाम है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो आजम खां भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं वह सपा के लिए वोट मांगेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा साजिश के तहत भाजपा सरकार पर आरोप लगाती हैं।

किरणपाल सिंह के भाजपा में जाने से सपा-रालोद गठबंधन को झटका लगा है |