बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़

AMU में विदेशी छात्र से मारपीट, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, FIR दर्ज

  • September 23, 2019
  • 1 min read
AMU में विदेशी छात्र से मारपीट, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, FIR दर्ज

अलीगढ | एएमयू में विदेशी छात्र से मारपीट होने का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया | अलीगढ़ मुस्लीम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक विदेशी छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खबर है कि सोमवार को एएमयू में पढ़ने वाले जॉर्डन के एक छात्र के साथ विश्वविद्यालय के ही छात्रों ने मारपीट की है।

https://www.youtube.com/watch?v=lzDN_aTO1RI

मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को सूचना देनी पड़ी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने घटना का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पूरी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और विवि प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है |