बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ़ से बड़ी खबर : ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

  • April 22, 2021
  • 1 min read
अलीगढ़ से बड़ी खबर : ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

अलीगढ | यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं | बड़ी खबर अलीगढ से है | अलीगढ़ के एसजेडी अस्पताल में बुधवार की रात्रि पांच करोनो मरीजों ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन न होने की वजह से मौत हुई हैं। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने इससे इंकार करते हुए कहा कि पांच मरीज सीनियर सिटीजन की श्रेणी के थे। इन सभी के फेफड़े अधिक संक्रमित हो चुके थे, जिसकी वजह से इनकी मौत हुई है।

बुधवार को धनीपुर स्थित एसजेडी कोविड अस्पताल में बड़ी घटना हो गई। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती अलीगढ़ व एटा के पांच संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मृतकों के परिजनों ने आरोप है कि ऑक्सीजन न होने की वजह से ऐसा हुआ है, अगर समय रहते ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाती तो जान न जाती। सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी व पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए।

अस्पताल संचालक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है। अगर ऑक्सीजन की कमी होती तो आईसीयू में अन्य भी मरीज भर्ती हैं, उन पर भी इसका प्रभाव पड़ता। जिन मरीजों की मौत हुई है, उनके फेफड़े ज्यादा संक्रमित हो चुके थे। परिजनों को कई बार बोला गया था कि वह लेबल थ्री के अस्पताल में उपचार कराने के लिए ले जाएं, लेकिन परिजनों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। गंभीर परिस्थितियों में पांच मरीजों की मौत हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि एसजेडी अस्पताल द्वारा करीब सवा नौ बजे ऑक्सीजन की मांग की गई थी। जिसके बाद सवा दस बजे अस्पताल को 40 सिलेंडर की आपूर्ति करवा दी गई। अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।