बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

CAA विरोध : पूर्व राज्यपाल कुरैशी सहित आठ पर बिना अनुमति मार्च निकालने पर FIR, कई गिरफ्तार

  • February 4, 2020
  • 1 min read
CAA विरोध : पूर्व राज्यपाल कुरैशी सहित आठ पर बिना अनुमति मार्च निकालने पर FIR, कई गिरफ्तार

लखनऊ | नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ रविवार देर शाम बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में 40 अज्ञातों पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, रविवार शाम घंटाघर और बीबीगंज में प्रदर्शन करने पर पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित दुबे के मुताबिक रविवार देर शाम फन मॉल के पास डिगडिगा चौराहे पर सीएए विरोध के लिए बड़ी संख्या में जुटे थे। पूछताछ पर मिजोरम व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालने की जानकारी मिली। पूर्व राज्यपाल को इलाके में धारा-144 होने की जानकारी देते हुए जुलूस निकालने से मना किया। नहीं मानने पर पूर्व राज्यपाल के साथ जलील, महफूज, सलमान मंसूरी, वली मोहम्मद, रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा और सुनील लोधी समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=UR091qn5tkQ

दूसरी ओर सीएए के विरोध में रविवार शाम को बीबीगंज में प्रदर्शन करने पर नेतृत्वकर्ता फहीम उर्फ छोटू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।