बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
महाराष्ट्र राजनीति राष्ट्रीय

फडणवीस की पत्नी अमृता ने ट्वीट कर कहा- ‘पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे’

  • November 27, 2019
  • 0 min read
फडणवीस की पत्नी अमृता ने ट्वीट कर कहा- ‘पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे’

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मंगलवार को शायरी के जरिए कहा कि हम वापसी करेंगे। पेशे से बैंकर अमृता ने ट्वीट किया, ‘‘पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे!’’

उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताया। अमृता ने कहा, ‘‘आपकी वहिनी के तौर पर यादगार पांच साल के लिए आप सबका शुक्रिया।’’ मराठी में भाई की पत्नी को ‘वहिनी’ कहा जाता है।