बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

शिकारपुर में भगवान परशुराम की पूजा का विरोध करने वाले समाज के दुश्मन : जियाउर्रहमान

  • November 6, 2021
  • 1 min read
शिकारपुर में भगवान परशुराम की पूजा का विरोध करने वाले समाज के दुश्मन : जियाउर्रहमान

बुलंदशहर | युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और शिकारपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने नगर के परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की पूजा करने वालों पर सत्ता के इशारे पर हुई एफआईआर की भर्त्सना की है | जियाउर्रहमान ने पुलिस पर राज्यमंत्री अनिल शर्मा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है | उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की पूजा करना अब योगी सरकार में अपराध हो गया है |

उन्होंने कहा कि भाजपा और योगी सरकार ब्राह्मण विरोधी सरकार है | उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की पूजा करने वालों पर हुई एफआईआर राजमंत्री अनिल शर्मा और भाजपा की तानाशाही का परिणाम है | उन्होंने का कि वह ब्राह्मण समाज के साथ हैं, भाजपा और अनिल शर्मा की मनमानी के खिलाफ हर स्तर पर आवाज बुलंद करेंगे | उन्होंने कहा कि भगवन परशुराम की पूजा का विरोध करने वाले समाज के दुश्मन के दुश्मन हैं |