बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ महाराष्ट्र राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एकनाथ शिंदे, कुछ देर में शपथग्रहण

  • June 30, 2022
  • 0 min read
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एकनाथ शिंदे, कुछ देर में शपथग्रहण

मुंबई | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार देर रात फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव सरकार की याचिका को खारिज कर दिया और महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। ठाकरे के इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। फडणवीस ने ऐलान किया है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे वहीं वह खुद सरकार से बाहर रहकर मदद करेंगे। महाराष्ट्र में नई सरकार से जुड़े तमाम अडेट्स के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।

देवेंद्र फडणवीस आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकेत हैं…. टीवी न्यूज चैनल्स पर यह ब्रेकिंग चल रही थी कि अचानक खबर बदली, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे एकनाथ शिंदे। सबको चौंकाते हुए खुद पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे को समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करते हुए साफ किया कि वह किंग नहीं, किंगमेकर होंगे। पढ़ें पूरी खबर

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। शाम साढ़े सात बजे वो सीएम पद की शपथ भी लेंगे। शिंदे के सीएम पद पर ऐलान के बाद गोवा में जमकर जश्न हुआ। बागी विधायकों ने जमकर डांस किया। मानो बागी विधायकों के मन की मुराद पूरी हो गई। पूरी खबर यहां

ऐसे तय किया सफर ?
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर सभी को चौंका दिया। इससे पहले कहा जा रहा था कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ही दोबारा महाराष्ट्र के सीएम होंगे। हालांकि अब फडणवीस ने ऐलान किया है कि भाजपा सरकार में भी शामिल नहीं होगी और शिंदे को बाहर से समर्थन देगी। अब जब तय हो गया है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे तो उनके बारे में जानना भी जरूरी हो जाता है।