बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

मेरठ से बड़ी खबर, मिले कोरोना वायरस के 8 नए मरीज, लोगों में हड़कंप

  • March 29, 2020
  • 1 min read
मेरठ से बड़ी खबर, मिले कोरोना वायरस के 8 नए मरीज, लोगों में हड़कंप

मेरठ | मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर है। शहर में कोरोना वायरस के आठ नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। अब कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। शहर में आज 50 संदिग्ध मरीजों में से 11 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई। इनमें आठ नए मरीज मिले हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=mN3UwrxG2zo

वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। वहीं पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि खुर्जा के रहने वाले शख्स के महाराष्ट्र से आकर मेरठ में रहने के दौरान ये वायरस फैला है। सभी पाॅजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=7jP7qn94MOU

पुलिस प्रशासन के अनुसार आठ लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिन जिन इलाकों के ये मरीज हैं। उन्हें सील करने किया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभी 35 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट कल आएगी। वहीं शास्त्रीनगर के तीन किलोमीटर के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=Eh1JI7qqAEw