बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

नोएडा : पुलिस कमिश्नर के आने से पहले जलाए गए दस्तावेज, चर्चाओं का दौर शुरू

  • January 14, 2020
  • 1 min read
नोएडा : पुलिस कमिश्नर के आने से पहले जलाए गए दस्तावेज, चर्चाओं का दौर शुरू

नोएडा | पुलिस प्रशासन में नई कमिश्नर प्रणाली लागू होने के ठीक एक दिन पहले नोएडा कमिश्नर कार्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को नवनियुक्त कमिश्नर आलोक सिंह नोएडा में प्रभार संभालेंगे। इससे पहले सूरजपुर स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस में कई दस्तावेजों को जलाने जाने की खबर आई है।

https://www.youtube.com/watch?v=HSQ0DWRhRf0

हालांकि एसपी देहात रणविजय सिंह ने इस मामले में कहा कि किसी जरूरी कागजातों या दस्तावेजों को नहीं जलाया गया है, बल्कि कैंटीन संचालक ने कूड़े में आग लगाई है। आशंका जताई जा रही है कि जिन कागजातों को जलाया गया है, वे गैंगस्टर गुंडा एक्ट आदि से संबंधित दस्तावेज थे। वहीं एसपी देहात ने इसे खारिज करते हुए आश्वासन दिया कि जलाए गए दस्तावेजों से लेकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मालूम हो कि सोमवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर प्रणाली को मंजूरी दे दी थी। इसकी घोषणा खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने की।

https://www.youtube.com/watch?v=6KztnuppMHk

कैबिनेट के इस फैसले के बाद लखनऊ में सुजीत पांडेय को कमिश्नर बनाया गया है, वहीं नोएडा के कमिश्नर के तौर पर आलोक सिंह का नाम तय किया गया है। अलीगढ़ के रहने वाले आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले आलोक सिंह मेरठ रेंज के आईजी के पोस्ट पर तैनात थे।

https://www.youtube.com/watch?v=ssKzw13oaxk