बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

विधायक वीरेंद्र सिरोही को दिनेश गुर्जर ने दी श्रद्धांजलि, CM योगी ने भी जताया शोक

  • March 2, 2020
  • 1 min read
विधायक वीरेंद्र सिरोही को दिनेश गुर्जर ने दी श्रद्धांजलि, CM योगी ने भी जताया शोक

बुलंदशहर | भाजपा के दिग्गज नेता और बुलंदशहर सदर सीट से विधायक वीरेंद्र सिरोही के निधन से जिले में शोक की लहर है | राजनेताओं , सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित प्रशासनिक अफसरों ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है | सपा के प्रदेश सचिव और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भी बुलंदशहर पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी | पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद दिनेश गुर्जर ने कहा कि विधायक का निधन जिले की राजनीती को बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है |

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk

वहीं भाजपा विधायक के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि ‘बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।’