बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या

  • May 31, 2017
  • 1 min read
दिनदहाड़े गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। नोएडा के सेक्टर 62 के रेल विहार अपार्टमेंट में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यमुना नगर (हरियाणा) की रहने वाली मृतका का नाम अंजली राठौर है जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसने यही गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा लिया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 साल का युवक सुबह 6 बजे सोसाइटी में घुसकर गोली मारकर चला गया।  साथ रहने वाली सहेलियों ने अंजली को फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  युवक ने युवती के सिर में पीछे से गोली मारी है। पुलिस अधिकारी सहेलियों से पूछताछ कर रहे हैं। मृतका की सहेलियों के अनुसार सुबह 6 बजे सोसाइटी में एक 25 साल का युवक आया था। अंजली 3rd फ्लोर से नीचे घूमने गयी थी। इस दौरान युवक ने अंजली के सिर में पीछे से गोली मारी। मौके पर पहुंचे लोग यह पता लगाने में जुटे रहे कि युवती कौन सी मंजिल पर रहती है। सहेलियों ने पुलिस ने लाजपत नगर के रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए मोबाइल नंबर और फ़ोटो दिया है। लड़का मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। अंजली सेक्टर 63 स्थित लावा कम्पनी के सेल्स डिपार्टमेंट में कार्यरत थी। हाल में ही उसकी जॉब लगी थी। पुलिस हत्या के आरोपी युवक के मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। कहा जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक उसे कुछ दिनों से परेशान कर रहा था।