बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

आतंकी मसूद अजहर को श्राप दे देंगी साध्वी प्रज्ञा तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी पड़ेगी : दिग्विजय सिंह

  • April 28, 2019
  • 1 min read
आतंकी मसूद अजहर को श्राप दे देंगी साध्वी प्रज्ञा तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी पड़ेगी : दिग्विजय सिंह

भोपाल | भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा कहती हैं कि हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप से हुई है तो वे जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को श्राप क्यों नहीं दे देतीं? यदि वे श्राप दे देंगी तो आतंकवादियों को मारने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक भी नहीं करनी पड़ेगी। भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि साध्वी मुझे आतंकवादी कहती हैं। यदि मैं आतंकवादी हूं तो मुझे गिरफ्तार करो। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन आप लोग उनकी बातों में मत आइए।

https://www.youtube.com/watch?v=56HP8300pZI

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि हिंदु, मुस्लिम, सिख और ईसाई भाई-भाई हैं। ये लोग हिंदुओं से कह रहे हैं कि तुम खतरे में हो एक हो जाओ। मैं उन्हें बताना चाहता हूं इस देश को मुसलमानों ने 500 साल तक चलाया। किसी धर्म को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। धर्म बेचने वाले लोगों से सावधान रहो। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा, आजकल गूगल पर ‘फेंकु’ टाइप करो तो किसका फोटो आता है? विश्व में इनकी शोहरत इस बात की है, इससे झूठा प्रधानमंत्री किसी देश का नहीं है, इतना झूठ बोलते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=z7IITyNpmEk

दिग्विजय ने शनिवार को पूरा दिन नरेला विधानसभा में बिताया। हर सभा में दिग्विजय ने कहा कि उन्हें भाजपा और आरएसएस के लोगों से हिंदू होने का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। किसी भाजपा के नेता ने नर्मदा परिक्रमा नहीं की, लेकिन मैंने की है। शिवराज ने नर्मदा परिक्रमा की वो भी हेलिकॉप्टर से।