बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ स्वास्थ्य

दिल्ली-नॉएडा बने शिमला, अलीगढ सहित पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के साथ गिरे ओले, देखें-

  • February 7, 2019
  • 1 min read
दिल्ली-नॉएडा बने शिमला, अलीगढ सहित पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के साथ गिरे ओले, देखें-

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में गुरुवार शाम को हुई भारी बारिश दर्ज की गई। फरवरी के महीने में तेज हवाओं के साथ हुई इतनी अधिक बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट महसूस की गई । ओलावृष्टि के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद ,में बर्फ की चादर बिछी दिखी। बारिश से पहले सभी जगह सुबह से ही बादल छाए रहे जिसकी वजह से दृश्यता घट गई।  अलीगढ, बुलंदशहर सहित पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में मौसम ने करवट बदली है | बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान काफी गिर गया है |

https://www.youtube.com/watch?v=pa_Cr7sytb0

वहीं, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और करनाल उन कुछ जगहों में शामिल हैं जहां बारिश हुई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और केंद्र शासित चंडीगढ़ में यह 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक और बारिश का पुर्वानुमान व्यक्त किया है।