बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

मायावती ने भाजपा पर गोरक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों को परेशान करने का लगाया आरोप

  • May 29, 2017
  • 1 min read
मायावती ने भाजपा पर गोरक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों को परेशान करने का लगाया आरोप

लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर गोरक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों को परेशान करने का आरोप लगाया है, सुश्री मायावती ने आज यहां जारी बयान में कहा,“भगवा ब्रिगेड दलितों और मुसलमानो को पूरे देश में गोरक्षा के नाम पर परेशान कर रहा है।
भाजपा और उसकी केन्द्र सरकार को गरीबों, मजदूरों,किसानों और मेहनतकश लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि दलित पिछडे और अल्पसंख्यक यह सोचने के लिए मजबूर हैं कि आखिर भाजपा की सरकार से उन्हें क्या मिला।