बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य

इटली से हनीमून मनाकर आई महिला में कोरोना से सनसनी, आगरा में भर्ती कराने को बुलानी पड़ी पुलिस

  • March 14, 2020
  • 1 min read
इटली से हनीमून मनाकर आई महिला में कोरोना से सनसनी, आगरा में भर्ती कराने को बुलानी पड़ी पुलिस

आगरा । #इटली से हनीमून मनाकर लौटी #आगरा की महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। महिला का पति बंगलूरू में कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसका पता चलने पर वो बंगलूरू से आगरा आ गई। उसके परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुमराह कर रहे थे।

https://youtu.be/phU3s_AfV5U

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( #AMU ) की लैब में भेजे गए महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है।  अगर केजीएमयू की जांच में उसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तब ही महिला को कोरोना संक्रमित घोषित किया जाएगा अन्यथा नहीं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

एक माह पहले हुई थी शादी-
आगरा कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी की बेटी का विवाह एक माह पहले कर्नाटक में नौकरी करने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए इटली गए थे। इटली से लौटने के बाद पति में कोरोना वायरस पाया गया था।

https://youtu.be/2enWhYIgn9Y

बुलानी पड़ी पुलिस-

महिला को लेने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने महिला की जानकारी छिपाते हुए उसके दिल्ली जाने की बात बताई। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आने पर महिला को आइसोलेशन वार्ड ले जाने दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि परिजन मरीज की सही जानकारी नहीं दे रहे थे, रेलवे अधिकारी और सभी ने काउंसलिंग कर समझाया। तब कहीं परिजनों ने संभावित मरीज को लेकर आने दिया।