बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

कांग्रेस MLA अदिति सिंह को CM योगी के गुणगान का मिला इनाम, वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ चलेगा स्कॉर्ट

  • October 3, 2019
  • 1 min read
कांग्रेस MLA अदिति सिंह को CM योगी के गुणगान का मिला इनाम, वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ चलेगा स्कॉर्ट

रायबरेली | गांधी जयंती पर आयोजित किए गए यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने के बावजूद सत्र में हिस्सा लेने वाली पार्टी विधायक अदिति सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की घोषणा की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए स्कोर्ट भी साथ चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अदिति सिंह का नया ठिकाना हो सकती है। इसके पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भी केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=IAv10S-iiFg

हालांकि, विशेष सत्र में शामिल होने पर उन्होंने कहा था कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपिता के सम्मान में सदन में आई हैं। वह बचपन से ही बापू की कहानियां सुनती आई हैं। अदिति सिंह रायबरेली सदर से पहली बार कांग्रेस विधायक चुनी गई हैं। उनके पिता अखिलेश सिंह भी कई बार विधायक रह चुके थे। पिछले दिनों उनके निधन पर शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रायबरेली स्थित उनके आवास पर गए थे। तभी से अदिति का रुख बदला-बदला बताया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=RCWepBG0VMU

बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचीं अदिति सिंह ने यह कहकर कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया कि मैंने वही किया जो क्षेत्र की जनता के हित में है, जनता की आवाज उठाना मेरा फर्ज है। पार्टी जो फैसला लेना चाहे, ले, मुझे मंजूर होगा।