बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

UP : कांग्रेस नेता ने लिव-इन-रिलेशनशिप की आड़ में छात्रा से किया बलात्कार, ऑडियो वायरल

  • November 2, 2019
  • 1 min read
UP : कांग्रेस नेता ने लिव-इन-रिलेशनशिप की आड़ में छात्रा से किया बलात्कार, ऑडियो वायरल

मेरठ । जिले के एक कांग्रेस नेता द्वारा लिव इन रिलेशनशिप में छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दूसरी लड़की से बात करते देख पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं छात्रा और नेता की एक ऑडियो भी वायरल हो रही है। इसमें नेता, छात्रा के सामने कार्रवाई न करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी एक छात्रा की कांग्रेस के एक नेता से चार साल पहले दोस्ती हुई थी। कांग्रेस नेता कई कार्यक्रम में छात्रा को सक्रिय कार्यकर्ता बताकर साथ ले गया। दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जुलाई 2019 में छात्रा को पता चला कि नेता का संबंध दूसरी लड़की से भी है। उसने नेता से आपत्ति जताई और शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन नेता ने मना कर दिया। इससे गुस्साई छात्रा ने नेता से वीडियो समेत अन्य सबूत के साथ महिला आयोग से शिकायत करने की बात कही तो वह डर गया। उसने छात्रा के मोबाइल पर कॉल की। नेता अपनी राजनीति और समाज में बदनामी का डर बताकर 15 मिनट तक छात्रा के सामने फोन पर गिड़गिड़ाया। वह छात्रा की हर बात मानने को तैयार हो गया। शादी करने की बात भी कहने लगा और सारे जुर्म भी कबूल लिए। 

ऑडियो वायरल-
शुक्रवार दोपहर कांग्रेस नेता और छात्रा की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी मिली। पुलिस ने छात्रा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस का दावा कि छात्रा का एक प्रार्थना पत्र मिला है, जो ऑनलाइन डाला गया था। छात्रा को तलाश किया जा रहा है। छात्रा से जानकारी लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।  पीड़ित छात्रा ने एक शिकायती पत्र महिला सुरक्षा एवं बाल विकास दिल्ली को भी भेजा है। छात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने एक गिरोह बनाया हुआ है। जिसमें कई लड़के शामिल हैं। ये लड़कियों से दोस्ती कर दुष्कर्म करते है और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते है। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ है। छात्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में भी उक्त नेता की शिकायत की है।