बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

CM योगी के विरोध में कांग्रेस और सपा का जबरदस्त प्रदर्शन, सैंकड़ों गिरफ्तार, देखें तस्वीरें-

  • September 15, 2019
  • 1 min read
CM योगी के विरोध में कांग्रेस और सपा का जबरदस्त प्रदर्शन, सैंकड़ों गिरफ्तार, देखें तस्वीरें-

अलीगढ | सीएम योगी आदित्यनाथ के इगलास आगमन पर प्रदेश सरकार के विरोध में गैर भाजपाई दलों के साथ अन्य संगठन भी सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन और इगलास जाने के लिए अड़े कांग्रेस, सपा, रालोद व अन्य नेताओं को अलग-अलग जगह से 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

इनमें पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक विवेक बंसल भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने काले गुब्बारे हवा में छोड़कर विरोध जताया। हालांकि सीएम के इगलास से चले जाने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। लेकिन इससे पहले धरना प्रदर्शन के चलते शहर की सड़कें जाम हो गई। सीएम के विरोध में नारेबाजी की गई।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

सासनी गेट पर कांग्रेसियों ने युवा हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में जन जीवन की स्थिति बिगड़ रही है। सड़कों पर आवारा पशु हादसे का सबब बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति खस्ता हाल हो चली है। बिजली की बढ़ी दरों ने आम आदमी से लेकर किसान की कमर तोड़ दी है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे आक्रोश फैल रहा है। इन्हीं सब के विरोध में मुख्यमंत्री को इगलास में ज्ञापन देना है। इगलास की ओर कूच कर रहे कांग्रेसियों को सीओ प्रथम और कई थानों की पुलिस बल ने रोक लिया। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के साथ यूपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, गौरांग देव, कपिल शर्मा, मो. शारिक, नितन चौहान वाल्माकि, दीपक, रोबिन, रुबीन, नदीम, संदीप, राहुल यादव, 50 से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk

घर से निकलते ही विवेक बंसल हिरासत में-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल शनिवार को इगलास जाने के लिए अपने कार्यालय से निकले तो बाहर आते ही क्वार्सी थाने के निरीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ विवेक बंसल को हिरासत में ले लिया था। उन्हें थाना क्वार्सी ले जाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेसी थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। यहां पर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाया जा रहा है। ये आचरण लोकतंत्र के लिये भारी खतरा है। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय को दिया। इस अवसर पर माया गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह बघेल, सीपी गौतम, हरिओम शर्मा, हरिओम शर्मा, गोपाल मिश्रा, नौशाद कुरैशी, सौरव द्विवेदी, तल्हा अबरार, सोमवीर सिंह, वीरेंद्र चौधरी, शाहिद शेख, अखिलेश शर्मा, शैलेंद्र रावत, शाहिद खान, संदीप गर्ग, आनंद बघेल, कासिम अली, मुकेश अग्रवाल, अविनाश शर्मा, अनिल सिंह चौहान, असलम कुरैशी आदि शामिल थे।

https://www.youtube.com/watch?v=mmUzNAxD39c

गिरफ्तारी के बाद सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक-
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन देने जा रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर तथा समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे जैसे ही सपाइयों ने इगलास के लिए प्रस्थान किया, वैसे ही थानाध्यक्ष क्वारसी ने पुलिस बल के साथ सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई हुई। सभी को थाना क्वार्सी ले जाया गया। गिरफ्तारी देने वालों में जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, अनिल चौधरी, चौधरी रतन सिंह सागर, चौधरी डा. इसहाक अल्वी आदित्य सिकरवार, रत्नाकर पांडे, इंदु यादव, पूरन सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर थाने पहुंचने वालों में लोधा के ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव, इसाक अल्वी, शादाब जैदी, काशिफ आब्दी, मुंतजिम किदवई आदि मौजूद थे।

https://www.youtube.com/watch?v=RAMFbaR0Xw8

नगर सफाई मजदूर संघ ने दिखाए काले झंडे-
नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि इगलास जाने पर अड़े नेताओं को सीशिया पाड़े पर रोक लिया गया। इसके बाद यहीं पर हाथों में काले झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मौके पर एसीएम प्रथम अजीत सिंह पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। गिरफ्तारी देने वालों में राधेलाल घूरी, राधेश्याम केला, आनंद शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष बबलू कमल, विमल प्रेम, लाखन सिंह, मानिक लाल नागर, अमर दीप मुंशी, प्रह्लाद रागी, अरुण चौहान, बिल्लू चौहान, नवीन वाल्मीकि, गौरव चोटिल, मोनू चेतन, बल्लू वाल्मीकि, सुनीता भाई, पप्पू ठेकेदार आदि शामिल थे।