बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

BJP MLA संगीत सोम का विवादित बयान, कहा- ‘जमात में शामिल लोगों से आतंकवादियों की तरह व्यवहार करें, यह कोरोना आतंकवाद’

  • April 1, 2020
  • 1 min read
BJP MLA संगीत सोम का विवादित बयान, कहा- ‘जमात में शामिल लोगों से आतंकवादियों की तरह व्यवहार करें, यह कोरोना आतंकवाद’

मेरठ | उत्तर प्रदेश के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के शामिल लोगों के साथ आतंकवादियों की तरहह व्यवहार होना चाहिए। यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। कोरोना वायरस के बचने के लिए जहां इस समय पूरा देश घर में है तो ये लोग एक साथ क्या कर रहे थे। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह कोराेना आंतकवाद है। जानबूझ कर विदेशों से लोग भारत भेजे गए जिससे यहां यह बीमारी फैले।

https://www.youtube.com/watch?v=HY19AZIOdF4

इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कहा था कि यह आयोजन तालिबानी अपराध से कम नहीं है। अधिकारियों को इससे सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि 99 फीसदी लोग, जिनमें अल्पसंख्यक भी शामिल हैं, सरकार के प्रयासों का पुरजोर समर्थन करते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई धार्मिक सीमाओं से परे है और इसे इस चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=5gxI3D3nNMA