बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

  • October 13, 2018
  • 0 min read
छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उइके वर्तमान में पाली तानाखार सीट से विधायक हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके ने कहा, कांग्रेस में आदिवासी नेता की उपेक्षा हुई। कांग्रेस आदिवासी हितैषी नहीं रही। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है।

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि उइके के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, रामविचार नेताम, मंत्री अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया था, उन्हें पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामदयाल उइके का भाजपा में जाना आश्चर्यजनक है।