बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता चौधरी बीरेंद्र ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

  • January 21, 2020
  • 1 min read
पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता चौधरी बीरेंद्र ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक आधिकारिक पत्र में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

https://youtu.be/LTnRIlh99M0

इस पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने चौधरी बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। दो अगस्त 2016 को वह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 को समाप्त होनी थी।

https://youtu.be/96l24YvyyKs

उच्च सदन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। चौधरी बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह के सांसद बनने के बाद आया है। पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा नेता बृजेन्द्र सिंह हिसार लोकसभा सीट से सांसद हैं।