बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

RLD के राष्ट्रीय सचिव बने चौ महेंद्र सिंह, हाथरस से लोकसभा टिकट की चर्चाएँ

  • January 1, 2019
  • 1 min read
RLD के राष्ट्रीय सचिव बने चौ महेंद्र सिंह, हाथरस से लोकसभा टिकट की चर्चाएँ

नई दिल्ली | हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए पूर्व मंत्री चौ महेंद्र सिंह को रालोद सुप्रीमो ने बड़ी जिम्मेदारी दी है | अलीगढ के कद्दावर नेता चौ महेंद्र सिंह को रालोद का राष्ट्रीय सचिव रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अजित सिंह ने मनोनीत किया है | महेंद्र सिंह के समर्थकों में इस मनोनयन से ख़ुशी की लहर है | रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने कहा है कि चौ महेंद्र सिंह के आने से पार्टी मजबूत हुई है, भरतपुर विधानसभा में भी उन्होंने पार्टी के लिए सराहनीय कार्य किया था | उन्होंने महेंद्र सिंह को बधाई भी दी |

https://www.youtube.com/watch?v=a_4rZ6PqHY8

वहीं रालोद में चौ महेंद्र सिंह के शामिल होने के बाद हाथरस लोकसभा सीट सुरक्षित होने के चलते उन्ही का टिकट फायनल होने की चर्चाएँ हैं | रालोद सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं में भी हाथरस पर चौ महेंद्र सिंह के टिकट को लेकर फुसफुसाहट है |