बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
राष्ट्रीय

सीबीआई अदालत में पेश होने के लिए आडवाणी और जोशी लखनऊ रवाना

  • May 30, 2017
  • 0 min read
सीबीआई अदालत में पेश होने के लिए आडवाणी और जोशी लखनऊ रवाना

नयी दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं को लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष बाबरी मस्जिद मामले में पेश होना है। अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में आडवाणी और जोशी के अलावा पार्टी की एक अन्य वरिष्ठ नेता उमा भारती को भी सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना है।