भारत के राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू का नाम भी चर्चा में
नई दिल्ली। अगले राष्ट्रपति के संभावित उम्मीदवारों में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज,सुमित्रा महाजन जैसे बड़े दिग्गज़ नेताओं के साथ-साथ द्रौपदी मुर्मू का भी नाम सामने आ रहा है। राष्ट्रपति चुनावों में झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। यदि भाजपा ने द्रौपदी मुरमू को अपना प्रत्याशी बनाया, तो झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो) का भी समर्थन उसे हासिल हो सकता है।…