सपा में शामिल हुईं अलीगढ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर, छर्रा विधानसभा पर कर सकती हैं दावेदारी !
अलीगढ | जिले की सियासत में एक और उलटफेर हुआ है | वर्ष 2019 में अलीगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी लक्ष्मी धनगर शनिवार को सपा में शामिल हो गईं। सपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष लक्ष्मी धनगर ने दलबल के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण लक्ष्मी धनगर के साथ केवल 20 लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिली…