UP के CM योगी बोले- ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध’
मुंबई | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म जगत की हस्तियों से कहा है कि हम नोएडा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म सिटी आपकी होगी। आपकी जरूरतों के अनुसार होगी, आप सुझाव दें। उसी के अनुसार अपने वादे के अनुरूप, नोएडा में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश में आप आइए,…