बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ : बुलंदशहर के सिपाही ने फेसबुक पर पहले की दोस्ती फिर प्यार, बलात्कार का भी आरोप

  • September 27, 2019
  • 1 min read
अलीगढ : बुलंदशहर के सिपाही ने फेसबुक पर पहले की दोस्ती फिर प्यार, बलात्कार का भी आरोप

अलीगढ | सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती, फिर प्यार और जब शादी की बात आई तो तकरार बढ़ गई। बुलंदशहर के सिपाही ने अलीगढ़ की युवती से शादी से इंकार कर दिया। अब युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

https://www.youtube.com/watch?v=NamSGB_a5uo

गुरुवार को युवती ने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय में एसपी देहात से शिकायत की। देहलीगेट इलाके की युवती ने एसपी देहात व एसपी क्राइम को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि करीब डेढ़ साल पहले बुलंदशहर के एक सिपाही ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक पर चैटिंग होने लगी, जिससे दोनों में प्यार हो गया। सिपाही ने शादी करने का वादा किया तो मिलना-जुलना शुरू हुआ। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो सिपाही ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उसके परिजन राजी नहीं हैं। वहीं जब इसकी भनक सिपाही के परिजनों को हुई तो वे अलीगढ़ आ गए।

https://www.youtube.com/watch?v=it3OvHNTj6E

उनका कहना है कि उनके बेटे की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद केवल फोन पर ही बात हुई हैं। दुष्कर्म करने का आरोप गलत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात मणिलाल पाटीदार ने प्रकरण की जांच देहलीगेट इंस्पेक्टर को सौंप दी। दोनों पक्ष थाना देहलीगेट पहुंच गए। इस संबंध में देहलीगेट इंस्पेक्टर इंद्रेश पाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।