बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर हर्ष हत्याकांड : छतारी के शेखूपुर गांव पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

  • July 14, 2022
  • 0 min read
बुलंदशहर हर्ष हत्याकांड : छतारी के शेखूपुर गांव पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

छतारी/ बुलंदशहर | जिले के थाना छतारी क्षेत्र के शेखूपुर गाँव के सात वर्षीया छात्र हर्ष की हत्या के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी और युवा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल शेखूपुर गाँव पहुंचा और मृतक के परिजनों से मिलकर दुःख साझा किया | कांग्रेसियों ने पूरे मामले से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को अवगत करा दिया है | कांग्रेस ने प्रशासन से घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की | कांग्रेस ने न्याय के लिए प्रदर्शन करने वाले लोगों पर भी पुलिस कार्यवाही न करने की मांग की है |

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने कहा है कि पुलिस समय रहते अगर एक्शन लेती तो मासूम छात्र की हत्या नहीं होती | उन्होंने कहा कि मामला प्रियंका गाँधी जी के संज्ञान में है | कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी | उन्होंने कहा कि लोगों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होनी चाहिए |

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि पीड़ित परिवार को निशुल्क क़ानूनी सहायता उपलब्ध कराएँगे | उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हत्या, अपहरण, बलात्कार आम बात है | उन्होंने कहा कि लोधी राजपूत समाज के साथ नाइंसाफी हो रही है और अफ़सोस की बात है कि भाजपा के विधायक न्याय तक नहीं दिला पा रहे | उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में यदि पुलिस ने दोषी गिरफ्तार नहीं किये तो आंदोलन किया जायेगा | उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारों को जेल भेजे और लोगों को न्याय मांगने पर उत्पीड़न करना बंद करे | कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी, युवा जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, इसराइल खान, शशिभूषण शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, रवि लोधी, दुष्यंत गुप्ता, तपन गौड़, तुषार शर्मा, कुंवर मुनाज़िम, विपुल कौशिक आदि थे |