बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर : 15 हजार का इनामी बदमाश देवेश गिरफ्तार, पुलिस पर भी कर चुका है फायरिंग

  • January 28, 2018
  • 0 min read
बुलंदशहर : 15 हजार का इनामी बदमाश देवेश गिरफ्तार, पुलिस पर भी कर चुका है फायरिंग

शुभम अग्रवाल/बुलंदशहर । थाना अहमदगढ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेजा है। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि एसएसपी मुनिराज के निर्देश पर जनपद मेंविभिन्न मामलो मेंफरार चल रहे अपराधियो की धरपकड को अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी मेंथानाध्यक्ष अहमदगढ प्रमोद कुमार शनिवार की देरशाम अपराधियो की गिरफ्तारी को चैकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्होने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर मे फरार चल रहे 15 हजार रूपये के इनामी बदमाश थाना अहमदगढ क्षेत्र के ग्राम खुखादिया निवासी देवेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश देवेश ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर गत 03/04 अगस्त की रात मेंथाना रामघाट क्षेत्र मे चैकिंग कर रही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर देवेश समेत पांच बदमाशो को तीन बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी देवेश अपराधी किस्म के गिरोह का सदस्य है। वह अपनेअन्य साथियो के साथ अपराधिक गिरोह बनाकर संगीन वारदातो को अंजाम देता था। रामघाट पुलिस द्वारा उसे गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया गया था जिसकी विवेचना थाना प्रभारी छतारी द्वारा संपादित की जा रही थी और इस अभियोग में देवेश लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त देवेश की गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।