बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP और उत्तराखंड में BSP नहीं करेंगी गठबंधन, सरकार बनने पर सभी को फ्री मिलेगी वैक्सीन, पढ़िए मायावती का यह बड़ा ऐलान-

  • January 15, 2021
  • 1 min read
UP और उत्तराखंड में BSP नहीं करेंगी गठबंधन, सरकार बनने पर सभी को फ्री मिलेगी वैक्सीन, पढ़िए मायावती का यह बड़ा ऐलान-

लखनऊ | बसपा प्रमुख मायावती आज 15 को अपना 65वां जन्‍मदिन मना रही हैं। मायावती ने अपने जन्मदिन पर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी। बसपा अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा वैक्‍सीनेशन शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की है। मायावती ने कहा किअगर उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो वह सभी को मुफ्त में COVID-19 वैक्सीन देगी।

बत्ती चलें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने हाथ मिलाया था। इस चुनाव के दौरान मायावती और अखिलेश एक मंच पर आकर मोदी लहर को रोकने की कोशिश किया था। इस गठबंधन का सबसे ज्यादा फायदा बसपा को हुआ था। 2014 के चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली बसपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, सपा 2014 की ही तरह 2019 में भी 5 सीट पर सिमट गई।