बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन

ब्रूस ली के शुरुआती जीवन की परतें खोलेंगे शेखर कपूर

  • May 9, 2017
  • 1 min read
ब्रूस ली के शुरुआती जीवन की परतें खोलेंगे शेखर कपूर

लॉस एंजिलिस। ‘‘एलिजाबेथ’’ और ‘‘एलिजाबेथ: द गोल्डन एज’’ के बाद भारतीय फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने ब्रूस ली के शुरूआती जीवन पर आधारित फीचर फिल्म ‘‘लिटिल ड्रेगन’’ के सह-लेखन और निर्देशन हेतु हस्ताक्षर किए है। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार फिल्म को चीनी निवेशकों का समर्थन मिला है और यह फिल्म 1950 के दशक में हांगकांग में दिग्गज मार्शल आर्ट्स मास्टर के शुरूआती जीवन और उनके रोमांच के बारे में परतें खोलेगी दिग्गज हॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर मैरी वेन्र्यू दुनियाभर में ली के किरदार को निभाने के लिए किशोर अभिनेता की खोज कर रहे है।
फिल्म का सह-लेखन और निर्देशन ली की बेटी शैनन ली द्वारा किया जायेगा, जोकि ब्रूस ली परिवार की कंपनी की एक शाखा ब्रूस ली एंटरटेनमेंट चलाती है। यह डिवीजन ली की विरासत और उनके विचारों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित है। कपूर ने एक बयान में बताया ‘‘यह फिल्म ब्रूस ली की समकालीन दुनिया में ले जायेगी। जो उस समय के सबसे मशहूर और प्रतिभाशाली मार्शल आर्ट्स मास्टर माने जाते है। अब उन्हें एक दार्शनिक के रूप में भी जाना जाता है।”