बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष

कोरोना वायरस की चपेट में आए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, सोशल मीडिया पर यह हुआ ट्रेंड-

  • March 25, 2020
  • 1 min read
कोरोना वायरस की चपेट में आए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, सोशल मीडिया पर यह हुआ ट्रेंड-

वैसे तो कोरोना वायरस की बीमारी इतनी घातक है कि पूरी दुनिया को तबाह करने की ताकत रखती है। कोरोना को रोकने के लिए एक तरह से पूरे विश्व की रफ्तार को रोक दिया गया है। चीन, इटली, स्पेन , इराक, अमेरिका के हालात तो बेहद खराब हैं। इस बीमारी से कोई भी नहीं चूक रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=bMYPblGNzp4

मैक्स हॉस्पिटल के कैंसर डॉक्टर दिनेश सिंह के मुताबिक कोरोना का वायरस एयर कंडीशनर एरिया में ज्यादा देर तक जिंदा रहता है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी मीम बन रहे हैं कि कोरोना अमीर लोगों की बीमारी है। ये बीमारी गरीबों को नहीं होती। खैर ये बात पूरी तरह से निराधार है। कोरोना एक संक्रमण है जो किसी को भी हो सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=1UCGkkLQfv0

कोरोना के एक हाइप्रोफाइल केस की बात करें तो बड़ी खबर ये सामने आयी है कि ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है। क्लेरेंस हाउस कार्यालयने कहा कि महारानी एलिजाबेथ के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (71) में हल्के लक्षण दिखाए दिये हैं और उनकी तबीयत ठीक है।

https://www.youtube.com/watch?v=hcCStHoaWJQ

टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नीकैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों स्कॉटलैंड में अलग थलग रह रहे हैं। खबर में कहा गया है , एबरडीनशर में नेशनल हेल्थ सर्विस ने उनकी जांच की। प्रिंस चार्ल्स को कोराना का संक्रमण हो गया है जब से ये खबर सामने आयी है तब से #PrinceCharles ट्रेंड कर रहा है। लोग एक बार फिर सोशल मीडिया पर कोरोना अमीरों की बीमारी हैं इसे लेकर मीम और जोक बना रहे हैं।