बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट पर सपा के असीम यादव आगे, BJP के मानवेन्द्र से मिल रही कांटे को टक्कर

  • December 4, 2020
  • 1 min read
MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट पर सपा के असीम यादव आगे, BJP के मानवेन्द्र से मिल रही कांटे को टक्कर

आगरा । एमएलसी स्नातक का चुनाव रोचक दौर में पहुंच गया है । सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर है । सपा के असीम यादव भाजपा के डॉ मानवेंद्र सिंह से कांटे की टक्कर में आगे चल रहे हैं । शुक्रवार सुबह को तीसरे चक्र की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी आगे रहे। चौथे चक्र की गणना में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डॉ. असीम यादव ने बढ़त बना ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मानवेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

स्नातक सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक दौर में चल रहा है। मतगणना के 24 घंटे बाद भी कोटे के 50 फीसदी मत किसी को नहीं मिले। चौथे चक्र की गणना में सपा के डॉ असीम यादव को 15539 वोट, भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह को 14827 वोट मिल चुके हैं। अब तक कुल 3795 मत निरस्त हो चुके हैं। असीम यादव 712 वोटों से आगे चल रहे हैं।  दूसरे चक्र की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी पहले स्थान पर थे। इन्हें चौथे चक्र में 13824 वोट मिल चुके हैं। अब यह तीसरे स्थान पर हैं।