बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन

बॉलीवुड खान की तिकड़ी को लेकर फिल्म नहीं बना सकती अनुष्का

  • May 19, 2017
  • 1 min read
बॉलीवुड खान की तिकड़ी को लेकर फिल्म नहीं बना सकती अनुष्का

मुंबई | बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान को लेकर फिल्म नहीं बना सकती है। अनुष्का निर्मित फिल्म ‘फिल्लौरी’ इस वर्ष प्रदर्शित हुयी है।
अनुष्का से जब पूछा गया कि वह अपने प्रोडक्शन की फिल्म में बॉलीवुड की ‘खान’ तिकड़ी शाहरूख, सलमान, आमिर से किसी को क्यों नहीं लेती,तो अनुष्का ने सीधा सीधा जवाब दिया, फिलहाल जिस तरह की कहानियों पर हम फिल्म बना रहे हैं। उनमें किसी भी सुपरस्टार को नहीं लिया जा सकता। एनएच 10 और फिल्लौरी.. दोनों ही सुपरस्टार वाली फिल्में नहीं थीं। खान को फिल्म में लेने की बात पर अनुष्का ने कहा,“कल यदि हम कोई कहानी लिखते हैं.. जिसमें हमें सुपरस्टार्स की जरूरत हो.. तो मैं जरूर खान या बाकी सुपरस्टार्स से संपर्क करूंगी।
लेकिन मेरे पास उनके लायक कहानी होनी चाहिए। मैं खासकर किसी कलाकार के लिए कहानी नहीं लिख सकती।