बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

महाराष्ट्र में BJP ने किया सरेंडर, MP राउत बोले-‘CM शिवसेना का ही होगा’

  • November 10, 2019
  • 1 min read
महाराष्ट्र में BJP ने किया सरेंडर, MP राउत बोले-‘CM शिवसेना का ही होगा’

मुम्बई । महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच  शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज फिर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जी ने आज स्पष्ट कहा है कि मुख्यमंत्री पद शिवसेना का ही होगा। अगर उद्धव जी ने ऐसा कहा है, तो इसका मतलब है कि किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा।

बता दें कि उधर आज भाजपा ने साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में पार्टी सरकार नहीं बनाएगी। महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आज राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर भरोसा जताते हुए जनादेश दिया है। लेकिन शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता के दिए जनादेश का अनादर किया है। हम अकेले सरकार नहीं बना सकते।