बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका देने को तैयार BJP, पूर्व MP राजकुमारी रत्ना सिंह थाम सकती हैं कमल !

  • October 15, 2019
  • 1 min read
यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका देने को तैयार BJP, पूर्व MP राजकुमारी रत्ना सिंह थाम सकती हैं कमल !

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकती हैं। ऐसी खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

जानिए कौन हैं राजकुमारी रत्ना सिंह-
राजकुमारी रत्ना सिंह का जन्म 29 अप्रैल, 1959 को हुआ। राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। इन्होंने वाणिज्य से स्नातक की पढ़ाई की। श्री जय सिंह सिसोदिया के साथ इनका राजशी विवाह हुआ। जिससे एक पुत्र और पुत्री हुई। इनका चुनाव क्षेत्र हमेशा से ही उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला रहा है। शुरुआत ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा निर्वाचित होती आई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk

बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी उड़नखटोला प्रतापगढ़ में उतरा था। उन्होंने शहर में जनसभा कर भाजपा पर पलटवार करते हुए राजकुमारी रत्ना सिंह को जीताने की अपील की थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।