बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
गुजरात राष्ट्रीय

गुजरात: बीजेपी नेता ने आंगनवाडी महिला कार्यकर्ता के साथ किया दुष्कर्म !

  • July 13, 2017
  • 0 min read
गुजरात: बीजेपी नेता ने आंगनवाडी महिला कार्यकर्ता के साथ किया दुष्कर्म !

गुजरात के वडोदरा में एक बीजेपी नेता पर बलात्कार का आरोप लगा है। यह आरोप वडोदरा के नर्मदा जिले में जयंती तड़वे नाम के नेता पर लगा है। जयंती पर 35 साल की एक महिला ने यह आरोप लगाया है। महिला वहां एक आंगनवाड़ी में काम किया करती है। महिला का आरोप है कि जयंती पिछले 11 महीने से उसके साथ यह सब कर रहा था। महिला ने गुरुदेश्वर पुलिस थाने में जाकर मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई। बात बढ़ने के बाद बीजेपी की तरफ से बुधवार को एक बयान जारी किया गया। बयान में बताया गया है कि जयंती तड़वी ने जिला महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी जयंती की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने कैमरे के सामने आकर भी बयान दिया।इससे पहले महाराष्ट्र में एक बीजेपी नेता पर चलती बस में लड़की के साथ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया था। उस बीजेपी नेता का नाम रवींद्र बावंथाडे है। इससे पहले मध्य प्रदेश में एक महिला ने बीजेपी नेता पर गैंगरेप करने का आरोप लगया था। वह मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का था जहां पर बीजेपी नेता पर अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा था। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार बीजेपी नेता और सेवा सहकारी संस्था सुमावली के अध्यक्ष भोजपाल सिंह जादौन के पास वह कई दिनों से राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रही थी।