बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP में BJP विधायक और उसके परिवार पर विधवा से बलात्कार का आरोप, मीडिया में मामला आने पर FIR दर्ज

  • February 19, 2020
  • 1 min read
UP में BJP विधायक और उसके परिवार पर विधवा से बलात्कार का आरोप, मीडिया में मामला आने पर FIR दर्ज

भदोही । भदोही के भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के बेटों और भतीजों पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बुधवार को भदोही कोतवाली में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने शादी का झांसा देकर छह साल दुष्कर्म किया था। मामला जैसे ही मीडिया में उछला पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है ।

https://youtu.be/8o1vNaA2wzk

सोमवार को भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी एवं उनके परिवार वालों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बयान दर्ज किए थे। महिला ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगी।

बताते चलें कि करीब एक सप्ताह पहले वाराणसी की एक विधवा महिला ने भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके बेटों और भतीजों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी। शुरुआती जांच में भदोही के एक होटल के अभिलेख खंगाले गए थे। महिला थाने की पुलिस ने वाराणसी जाकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया था। महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

https://youtu.be/mCKWaHQ0A1M

मामले की जांच से जुड़ी जानकारी के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने महिला को एसपी कार्यालय बुलाया था। करीब एक घंटे तक एसपी ने पीड़ित महिला से बातचीत की और उसका बयान दर्ज किया। पीड़ित महिला ने कहा कि जांच में किसी आरोपी का नाम कटा तो वह चुप नहीं बैठेगी। मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाएगी।