बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

भाजपा विधायक के आजम खान को लेकर जहरीले बोल, जौहर यूनिवर्सिटी को बताया आतंकियों का अड्डा

  • July 31, 2019
  • 1 min read
भाजपा विधायक के आजम खान को लेकर जहरीले बोल, जौहर यूनिवर्सिटी को बताया आतंकियों का अड्डा

लखनऊ | समाजवादी नेता आजम खान को लेकर भाजपा विधायक ने जहर उगला है | सुर्खियों में रहने वाले बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जहां भी मुस्लिम और ईसाई सोच के लोग अधिक हैं, वहा भारत की संस्कृति दुर्बल है। किसी भी भू भाग में देश सबल वहीं है, जहां हिंदूवादी सोच के लोग ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में आतंकवादी पैदा किए जाते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=7gEq5foX-yw

विधायक ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में आतंकवादी पैदा किए जाते हैं। आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर कहा कि जौहर शब्द हटा कर जहर कर दीजिए। यह समाज के लिए जहर विश्वविद्यालय है, जहां आतंकवादी गतिविधियों को प्रश्रय देने वाले लोग पैदा किए जाते हैं। जौहर विश्वविद्यालय आजम खां की निजी और शैक्षणिक जमींदारी है |

https://www.youtube.com/watch?v=h-vBxRh_GUg

भाजपा विधायक ने कहा कि भारत और भारतीयता में विश्वास करने वाले कम हैं। भारत की रक्षा तो परमात्मा करता है। कहा कि हिंदुस्तान को हिंदुत्व विचारधारा से रंगीन बनाए रखने के लिए परमात्मा ने राजनीति के क्षेत्र में मोदी और योगी को अवतार के रूप में भेज दिया है