बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अग्निपथ विरोध : अलीगढ में भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कराया था बवाल, बचाने में जुटे एक माननीय

  • June 19, 2022
  • 1 min read
अग्निपथ विरोध : अलीगढ में भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कराया था बवाल, बचाने में जुटे एक माननीय

अलीगढ | अग्निपथ के विरोध में टप्पल में हुए बवाल में एक भाजपा नेता की भूमिका सामने आ रही है | दोनों ही कोचिंग संचालक हैं | शुक्रवार को हुए उपद्रव में यंग इंडिया कोचिंग संचालक एवं भाजपा नेता सुधीर शर्मा पर आंदोलन के लिए बच्चों को एकत्रित करने का आरोप है। पुलिस ने इस कोचिंग संचालक सहित 9 कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता को बचाने में और धाराएं कम करने में प्रशासन में लामबंदी तेज हो गयी है | एक माननीय सुधीर और उसके साथियों को बचाने की पैरवी कर रहे हैं |

गिरफ्तार किए गए अन्य कोचिंग संचालकों में जट्टारी के चौधरी कोचिंग सेंटर के संचालक मोहन चौधरी, तिरुपति के संचालक रामकुमार सिंह व केशव, केडी इंस्टीट्यूट के संचालक गौरव चौधरी व रोबिन चौधरी, गुरुकुल कोचिंग सेंटर के संचालक नवीन वैष्णव व अमित कुमार शामिल हैं। सुधीर शर्मा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं और जिले के एक माननीय के करीबी हैं।

पुलिस जांच में अब तक जो निकलकर आया है, उसके अनुसार 17 जून की सुबह 6 बजे भाजपा नेता व यंग इंडिया कोचिंग संचालक सुधीर शर्मा ने मालव के बल्लभदास मंदिर से आवाज लगाकर बच्चों को टप्पल आंदोलन करने के लिए एकत्रित किया था। इसके लिए मंदिर के लाउडस्पीकर से तीन बार आवाज लगाई गई थी। बता दें कि सुधीर लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं।