बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP में कोरोना से BJP नेता की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

  • October 7, 2020
  • 1 min read
UP में कोरोना से BJP नेता की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

सहारनपुर | सहारनपुर में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर का बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वह देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भायला के रहने वाले थे। कई दिन से उन्हें बुखार था। मंगलवार को उन्होंने और उनके बेटे ने कोविड-19 की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनको सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे रामपाल सिंह पुंडीर ने अंतिम सांस ली।

सहारनपुर में इससे पहले सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का निधन हो गया था। 27 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ठीक होने के बाद फिर उन्हें सहारनपुर में लाया गया था। हालांकि बाद में फिर उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई थी। काजी रसीद मसूद आठ बार सांसद रहे थे।