बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

भाजपा नेता को महिला लेखपाल ने पीटा, FIR दर्ज

  • February 17, 2019
  • 1 min read
भाजपा नेता को महिला लेखपाल ने पीटा, FIR दर्ज

सत्यम सक्सेना/रामपुर | जिले की एक महिला लेखपाल ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी जिससे भाजपाइयों में आक्रोश पनप गया | सत्ताधारी भाजपा नेता को पीटने के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदर्शन भी कीया | आनन फानन में महिला लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई तब जाकर भाजपाई शांत हुए |

https://www.youtube.com/watch?v=jCi3lXG7pTI

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का फार्म जमा करने पहुंचे भाजपा नेता की महिला लेखपाल ने पिटाई कर दी। विरोध में कार्यकर्ताओं ने पटवाई चौराहे पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। अमरोहा के पार्टी विस्तारक विरेंद्र यादव प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत अपने पिता का फॉर्म जमा करने पंचायत घर लेखपाल के पास पहुंचे। आरोप है कि लेखपाल फार्म जमा करने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूल रही थी। मना करने पर लेखपाल भड़क गई। आरोप है स्वयं को भाजपा से जुड़ा बताया तो लेखपाल ने वीरेंद्र यादव की पिटाई शुरू कर दो। यह देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव करा दिया। घटना के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस में जब रिपोर्ट नहीं लिखी तो कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पटवाई चौराहे पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी को जानकारी दी। सूचना के बाद जिला अध्यक्ष भी पटवाई गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद थाना प्रभारी एसपी गौतम को मौके पर बुलवाया। जिला अध्यक्ष ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से मिलकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हो गए ।