बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

BJP का घोषणा पत्र : सार्वजनिक जगहों पर Wi-Fi का वादा, देखिये क्या क्या हैं वायदे

  • November 12, 2017
  • 1 min read
BJP का घोषणा पत्र :  सार्वजनिक जगहों पर Wi-Fi का वादा, देखिये क्या क्या हैं वायदे

योगी आदित्यनाथ ने कहा नगर निकाय चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो उसके लिए पार्टी ने एक संकल्प पत्र जारी किया है सरकार इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेगी हमारी सरकार में पहली बार 651 नगर निकाय के इकाइयों में चुनाव और 16 नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं जिसमें पहली बार अयोध्या में होने जा रहा है नगर निकाय चुनाव में पहली बार इतनी संख्या में चुनाव हो रहे हैं।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है इस घोषणा पत्र का नाम भी बीजेपी ने ‘संकल्प पत्र’ ही रखा है राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने पार्टी मुख्यालय में यह संकल्प पत्र जारी किया।

इस दौरान पूछे गए एक सवाल क्या ये चुनाव आपके अब तक के कामकाज पर जनमत है के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हर चुनाव सरकार के कामकाज की परीक्षा होती है और हम इसे ऐसा ही मानकर लड़ रहे हैं।
इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी संकल्प पत्र के साथ उतरी थी और प्रचंड बहुमत की सरकार बनी अब हम निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र के साथ उतर रहे हैं हम नगरीय जीवन को बेहतर बनाएंगे।

उन्होंने आगे कहा सत्ता का उपभोग करना बीजेपी की संस्कृति नहीं रही है बीजेपी विजन के साथ निकाय चुनाव में उतर रही है विधान सभा में संकल्प पत्र के साथ गए थे जहां रिकॉर्ड बहुमत के साथ सत्ता में आए थे उसी अनुपात में निकाय चुनाव जीतेंगे।

संकल्प पत्र की खास बातें…

सफाई को विशेष महत्व

स्वच्छ नगर हरित नगर स्वस्थ नगर

सघन वृक्षारोपण

बेहतर सड़कें

बेहतर पेयजल व्यवस्था

बेहतर स्ट्रीट लाइट

नि:शुल्क सामुदायिक शौचालय

महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था

व्यक्तिगत शौचालय के लिए राशि 12 हजार से बढ़कर 20 हजार होगा

आदर्श नगर पंचायत की व्यवस्था

ई-टेंडरिंग

आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस की व्यवस्था

पटरी दुकानदारों को प्रभावी संरक्षण

प्रत्येक घर में नि:शुल्क जल संयोजन

पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन

जमा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण

सुदृढ़ नगर बस सेवा

मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर नि:शुक्ल वाइफाई व्यवस्था

सभी प्रकार के देयों की ऑनलाइन व्यवस्था

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाना

प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन

पार्कों का सौंदर्यीकरण एवं निर्माण

अन्त्येष्टि स्थलों का सुदृणिकरण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों का गृह कर में छूट

नगरों का स्मार्ट सिटी के रूप में विकास

वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था

नगरों में ऑडिटोरियम/एक्जीबिशन ग्राउंड की व्यवस्था

श्रेष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत करना